राज्यपाल से पूर्व विधायक और डीपीएस के प्राचार्य ने की मुलाकात

राज्यपाल से मुलाकात करते प्राचार्य

रांची 17 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने राज भवन में मुलाकात किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने पदमा पैलेस भूमि क्षेत्र को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ आरके झा ने भी राजभवन में भेंट की। साथ ही विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी की। इस अवसर पर राज्यपाल से डॉ झा ने ‘अर्थ डे’ के उपलक्ष्य में राज भवन परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आग्रह किया, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। राज्यपाल ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

   

सम्बंधित खबर