पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल कराएंगे टिटवाला मंदिर का सौंदर्यीकरण

मुंबई,. 9 अगस्त (हि. स.) । ) । भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य में महागठबंधन की सत्ता बहाल करने के लिए काम करते रहना चाहिए. पूर्व केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को फिर से जीतने का लक्ष्य रखते हुए गुरुवार को यहां अपील की। इसके साथ ही पूर्व मंत्री कपिल पाटील ने कहा कि शीघ्र ही केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से टिटवाला स्थित महागणपति मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा, । आज भाजपा के कल्याण मंडल अध्यक्ष वरुण सदाशिव पाटिल के गोल्डन पार्क चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने किया। इससे पहले, राज्य सरकार की क्षेत्रीय पर्यटन विकास योजना के तहत गणपति मंदिर चौक पर दीपमाला के सौंदर्यीकरण और चेकर्स की स्थापना और गणपति मंदिर चौक से एमटीडीसी तक कंक्रीट सड़क कार्य को मंजूरी दी गई थी। इन कार्यों के कपिल पाटील ने गुरुवार को भूमिपूजन किया था। इस अवसर पर भाजपा के कल्याण शहर जिला अध्यक्ष नाना सूर्यवंशी, जिला महासचिव प्रेमनाथ म्हात्रे, पूर्व नगरसेवक अर्जुन म्हात्रे, अर्जुन भोईर, डाॅ. शुभा पाधे, संतोष तारे, पूर्व उपमहापौर उकेक्षा भोईर, महागणपति देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष जोशी, कल्याण मंडल अध्यक्ष वरुण पाटिल, मोहने-टिटवाला मंडल अध्यक्ष शक्तिवान भोईर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी, शहर अध्यक्ष वैशाली पाटिल, मंगल वाघ, राजा पाटकर मौजूद थे।सामाजिक सरोकारों के माध्यम से राजनीति करना भाजपा की परंपरा है। इसके मुताबिक राज्य के पूर्व मंत्री कपिल पाटिल कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के लिए काम करना चाहिए, उन्होंने यह विश्वास जताया कि आम नागरिकों का काम वरुण पाटिल के कार्यालय से होगा।. इधर पूर्व मंत्री कपिल पाटिल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का स्वागत किया. है।

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा / राजबहादुर यादव

   

सम्बंधित खबर