सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर: महाराज

पौड़ी गढ़वाल, 08 जुलाई (हि.स.)।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को सतपुली में ग्राम पंचायत कुल्हाड में बनने वाले कुल्हाड बैंड से किनसूर-भरवाडी-कैण्डुल-डलगांव-उमन-किनसूर मोटर मार्ग का शिलांयास किया। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिख रही है। सतपुली झील और स्यूंसी झील के निर्माण से चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से एक नए डेस्टीनेशन के रुप में विकसित हो रहा है।

सतपुली में क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज महाराज ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, जमरानी बांध और सौंग बांध जैसी बड़ी परियोजना पर तेज से काम चल रहा है। सतपुली में करीब 56 करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबी झील बनाई जा रही है।

झील बनने से वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, पर्यटन और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और यहां पैराग्लाइडिंग भी शुरू की जाएगी। जबकि बीरोंखाल विकासखंड में 123.41 करोड़ की लागत से बनने वाले स्यूंसी झील (बैराज) परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे और जल संकट दूर होगा।

इस मौके पर भाजपा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मंडल अध्यक्ष सरवेंद्र, जिला मंत्री बृजमोहन, बूथ अध्यक्ष दिगंबर, सुरेंद्र सिंह, गबर सिंह, अंकित, अनिता देवी, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।

   

सम्बंधित खबर