मलेशिया में साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर के चार साइक्लिस्‍ट चयनित

बीकानेर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। मलेशिया के नीलई शहर में 21 से 27 फरवरी 2025 तक होने वाली 31वीं एशियन ट्रेक साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर के चार साइक्लिस्‍ट गुरुदेव साइकिलिंग प्रशिक्षु बसन्ती कुमावत, महावीर सारण, नारायण गोदारा, सीताराम बेनिवाल भारतीय साइकिलिंग टीम में चयनित हुए है। इनको उत्तम प्रदर्शन के लिए साइकिलिंग कोच किसन कुमार पुरोहित ने प्रेरित किया। पुरोहित ने बताया कि चारों चयनित साइकिलिस्‍ट भारतीय साइकिलिंग टीम के साथ आज दिल्ली से निलाई, मलेशिया के लिए रवाना होंगेl

गुरुदेव साइकिलिंग परिवार के श्रवण राम डूडी कोच, शिवरतन चौधरी, हरी राम तरड़, धर्मा राम पहलवान, कोच जीता राम चौधरी, कोच और महाराणा प्रताप अवार्डी फ़तेह सिंह गौर, गणेश बेनीवाल, दिनेश तरड़, रामकरण जाट महाराणा प्रताप अवार्डी, रामनाथ आचार्य, दिलीप कस्वां, राजू फौजी, धर्म राम फौजी, कौशल पटवारी, भारत हरी, किशन पहलवान, रामनिवास भाम्भू, महेश बॉक्सर, रामपुरिया लॉ कॉलेज के डॉक्टर अनंत जोशी, सिस्टर निवेदिता कॉलेज के डॉक्टर रितेश व्यास, गणेश सारण, शशिशेखर किराडू, निरजंन सिंह ने प्रसन्‍नता व्यक्त की और और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

   

सम्बंधित खबर