14वीं बिहार महिला जूनियर स्टेट चैंपियनशिप का चार दिवसीय आयोजन

सहरसा, 12 सितंबर (हि.स.)।

हॉकी संघ के अध्यक्ष.विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को गंगजला चौक स्थित देव रिसोर्ट में बैठक का आयोजन हुआ। बिहार प्रदेश हॉकी संघ के अनुसार सहरसा में राज्य स्तरीय 14वीं बिहार महिला जूनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन का आग्रह किया गया।

इस विषय पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सर्व संपत्ति से निर्णय लिया गया कि यहां पर इस आयोजन से छात्राओं में हॉकी खेल का विकास होगा।साथ ही निर्णय लिया गया कि 19 से 22 सितम्बर तक एम एल टी कॉलेज सहरसा में इस आयोजन को किया जाएगा।जिसकी तैयारी पूर्ण करने के रूप रेखा तय कर जिम्मेदारी सौपी गई।इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ सिंह नें कहा कि हॉकी राष्ट्रीय खेल है।इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।कोशी जैसे अविकसित इलाके में हॉकी खिलाडियों की छूपी प्रतिभा को निखारने के लिए हॉकी मैच का आयोजन जरुरी है।

इस खेल के नियमित अभ्यास से जिले के नवोदित खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।इस बैठक में हॉकी सहरसा के अध्यक्ष संरक्षक डॉक्टर रेणू सिंह,कुमार जी, उपाध्यक्ष टी एन सिंह,डॉक्टर रमन झा,शशि शेखर सम्राट,कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, अमर ज्योति,बृजेश कुमार,सर्वेश कुमार,आशीष सिंह, प्रभाकरण देव सचिव सुनील कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

   

सम्बंधित खबर