जम्मू में फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी का गठन, सामाजिक सेवा और जनकल्याण को बनाया उद्देश्य
- Admin Admin
- Jun 03, 2025

जम्मू, 3 जून (हि.स.)। जम्मू में शनिवार को फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी नामक एक नई गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी और स्व-वित्तपोषित संस्था का गठन किया गया। इस संस्था का उद्देश्य मानवता की भलाई और सामाजिक कल्याण के लिए काम करना है। सोसाइटी के गठन में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में सेवानिवृत्त जम्मू विश्वविद्यालय अधिकारी आर.एल. कैथ, सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर दर्शन कुमार बासा, सूबेदार बलदेव चंद संधू (सेवानिवृत्त), हवलदार देश राज कैथ (सेवानिवृत्त), हंस राज लॉरिया, नरेश कुमार कैथ, तिलक राज बासा और जगदीश राज कैथ शामिल हैं।
संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त, यह संस्था छात्रों और आम नागरिकों को सामाजिक विकास में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगी और सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा