महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने किया छपरा जंक्शन का निरीक्षण

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने किया छपरा जंक्शन का निरीक्षणमहाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने किया छपरा जंक्शन का निरीक्षण

सारण, 17 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन सहित मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री आवागमन, फुट ओवर ब्रिज, सेकंड एंट्री और स्वच्छता व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हर हाल में उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा, ग्रीष्मकालीन और परीक्षा विशेष गाड़ियों के सफल संचालन हेतु भीड़ प्रबंधन, परिचालनिक व्यवस्था, होल्डिंग एरिया और सुरक्षा-निगरानी व्यवस्था को भी परखा गया। यात्रियों की सेहत और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फूड वेंडिंग स्टॉलों की जांच की और स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा।

महाप्रबंधक ने आगामी 19 जून को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा छपरा जंक्शन से छपरा आनंद विहार टर्मिनल तथा मऊ जंक्शन से मऊ–आनंद विहार टर्मिनल नई ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा की। उन्होंने इस आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर रेलवे के कई उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर