भागलपुर, 17 मई (हि.स.)। कोसी स्नातक के निवर्तमान राजद विधान परिषद प्रत्याशी एवं निवर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश कुमार यादव ने रविवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि सरकार शिक्षक और शिक्षिकाओं को मानसिक रूप से अवसाद की ओर धकेल रहे हैं।
विदित है कि सभी शिक्षकों को जनगणना कार्य 2027 के लिए प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रति नियुक्त किया गया है। सरकार का आदेश है कि सभी शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय कार्य करने के बाद बचे समय में जनगणना का कार्य करेंगे यह मानवीय आधार पर कहीं से भी विचारणीय योग्य नहीं है। कोई व्यक्ति सुबह से लेकर 12:30 बजे तक विद्यालय में कार्य करें उसके बाद जनगणना का कार्य करें।
सरकार के आदेश के बाद शिक्षक शिक्षिकाओं में घोर निराशा है। नितेश यादव ने मांग किया है कि सरकार इस आदेश को वापस ले और शिक्षक शिक्षिकाओं को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करें । उन्होंने वर्तमान एमएलसी डॉक्टर एनके यादव को भी चुनौती दी है इस आदेश को तुरंत रद्द करवाएं क्योंकि उनकी सरकार है और उन्होंने कहा है कि क्या उनको शिक्षकों की चिंता नहीं है अगर वह कुछ नहीं कर पाते हैं तो आने वाले विधान परिषद चुनाव में शिक्षक समुदाय उनको सबक सिखाने का कार्य करेगी।
---------------

