जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है जनता : गोदियाल

पौड़ी गढ़वाल, 12 जून (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर विधानसभा के चोपड़ाकोट पटटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कहा कि जनता का उत्साह और सहभागिता स्पष्ट संकेत दे रही है कि उत्तराखंड बदलाव चाहता है और जनहित की राजनीति के साथ खड़ा है।

आज श्रीनगर विधानसभा के चोपड़ाकोट पटटी के मुसेटी, कफल्ड, जैठाखील, कैनूर, झडपली, पफलियाना, भंडेली आदि गांवों का भ्रमण करते हुए गोदियाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

गोदियाल ने श्रीनगर विधानसभा के चौपड़ाकोट पट्टी के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क व जनसंवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। बताया कि भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बेरोजगारी, पलायन, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक, बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

कहा कि जनता का उत्साह और सहभागिता स्पष्ट संकेत दे रही है कि उत्तराखंड बदलाव चाहता है और जनहित की राजनीति के साथ खड़ा है। इस दौरान विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में गणेश गोदियाल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होने पर चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की जा सकती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों व कांग्रेस की जनकल्याणी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह, विक्रम सिंह, प्रिया रावत, विजय बिष्ट, विक्रम रवीश नेगी, राजकुमार आदि शामिल रहे।

   

सम्बंधित खबर