महानदी किनारे होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन, प्रशासन की चल रही तैयारी

धमतरी, 14 सितंबर (हि.स.)।गणेश प्रतिमा विसर्जन 17 सितंबर से शुरू हो जाएगा। महानदी किनारे विसर्जन के लिए निगम जेसीबी से सफाई करा रहा है। विसर्जन के दौरान सभी लोगों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी तरह अनहोनी न हो। भगवान गणेश की बड़ी मूर्तियों का विसर्जन क्रेन के माध्यम से किया जाएगा। गणेश विसर्जन की तैयारी को लेकर निगम उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियां पूरी करने निर्देश दिए है।

शहर एवं ग्रामीण अंचलों में गणेश विसर्जन 17 सितंबर को शुरू हो जाएगा। धमतरी शहर एवं आसपास गांवों के श्रद्धालु गणेश विसर्जन करने महानदी किनारे रूद्री लाते हैं, इसके लिए निगम प्रशासन तीन दिन पहले ही तैयारी में जुट गए है। 14 सितंबर को महानदी किनारे रूद्री में विसर्जन स्थल की जेसीबी से सफाई कराया। साथ ही विसर्जन के दौरान कई अन्य सामाग्रियों को रखने के लिए व्यवस्था की है। हर साल की तरह इस साल भी गणेश विसर्जन महानदी किनारे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। नगर निगम प्रशासन गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर तैयारी में जुट गए है। गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बोर्ड के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

आयुक्त के निर्देश पर निगम उपायुक्त व नोडल अधिकारी पीसी सार्वा ने शुक्रवार शाम को अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली। इस वर्ष विसर्जन के लिए आमा तालाब, शीतला तालाब, बानिया तालाब और रुद्री बैराज में निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। आयुक्त विनय पोयाम ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। रुद्री बैराज में अलग से पूजन सामग्री के ठंडा करने के लिए कुंड का निर्माण किया जा रहा है ताकि नदी में सीधे प्रहावित न हो। प्रतिमा विसर्जन के लिए निगम की ओर से दो क्रेन की व्यवस्था की जाएगी। 17 सितंबर को दो बजे से गणेश की प्रतिमा का विसर्जन प्रारंभ होगा।

रुद्री बैराज में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए विशेष तौर पर बेरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा, लाइटिंग, किसी प्रकार के हादसे को रोकने के लिए माइक के माध्यम से लोगों को समझाइश दी जाएगी। बच्चों को पानी से दूर रखने अपील की जाएगी। उपायुक्त ने पेयजल एवं सफाई व्यवस्था भी निरंतर बनाए रखने की निर्देश दिए हैं। सफाई एवं अन्य आवश्यक कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए हैं तथा सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। दिन और रात की मानिटरिंग के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार निर्धारित समय में विसर्जन की तैयारी निगम के द्वारा है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रभारी कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, सहायक अभियंता प्रकृति जगताप, स्वास्थ्य अधिकारी शेर खान, उप अभियंता कमलेश ठाकुर, लोमश देवांगन, नमिता नागवंशी, राजस्व निरीक्षक देवेश चंदेल, संदीप आदि मौजूद थे। गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले स्वच्छ पंडाल को तथा स्वच्छता बनाए रखने वाले समिति को इस बार नगर निगम धमतरी पुरस्कृत करेगा। आयुक्त ने टीम का गठन कर दिया है। यह टीम 16 सितंबर को अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। स्वच्छता के मापदंडों पर खरा उतरने वाले समिति को निगम के द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। निगम की टीम शनिवार और रविवार को इसके लिए औचक रूप से गणेश प्रतिमा वाले स्थलों का निरीक्षण करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर