गविष्ठ यात्रा अध्यात्म है, राजनीति नहीं: अविमुक्तेश्वरानंद
- DSS Admin
- May 15, 2026
जाैनपुर, 15 मई, (हि.स.)। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 'गविष्ठ यात्रा' शुक्रवार को जौनपुर पहुंची। उनकी
यह यात्रा गौ माता को राष्ट्र माता और राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर है।
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता की रक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से गोरखपुर से शुरू हुई गविष्ठ यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के सभी लोगों को गाै रक्षा के लिए जागरूक करना है। यहां शंकराचार्य ने गो रक्षा के लिए लोगों से जागरूक होने और सही जनप्रतिनिधि चुनने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव के समय गो रक्षा के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही उन वादों को भूल जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनें जो वास्तव में गौ रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करें। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता को घोषित कराने की मांग को लेकर की जा रही यात्रा अध्यात्म है, राजनीति नहीं।
---------------

