हिसार से हुआ युवा कांग्रेस के शक्ति अभियान का आगाज़ : अवंतिका तिवारी
- Admin Admin
- Apr 18, 2025

महिलाएं ही बदल सकती देश व प्रदेश की राजनैतिक दिशा और दशा : अमरदीपहिसार, 18 अप्रैल (हि.स.)। महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने और आधी आबादी को पूरा हक दिलाने के संकल्प के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहल पर हिसार में ‘शक्ति अभियान’ की बैठक हुई। बैठक की संयोजक कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री गायत्री देवी ने शुक्रवार काे हुए इस कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में गायत्री देवी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के कथन अनुसार ‘शिक्षित बनों, संघर्ष करो, संगठित रहो व आगे बढ़ो’ के नारे के साथ महिलाओं को राजनीति में पूरी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के शक्ति अभियान के राष्ट्रीय कोरडिनेटर अमरदीप सिंह ने कहा कि आज के परिपेक्ष मे महिलाएं ही देश और प्रदेश की राजनैतिक की दिशा और दशा बदल सकती है। आने वाले समय में महिलाओ को अपने हकों की लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पहुंची छतीसगढ़ प्रदेश की प्रभारी एवं राष्ट्रीय कोरडिनेटर अवंतिका तिवारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया किशक्ति अभियान, भारतीय युवा कांग्रेस की एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीति में नेतृत्व की भूमिका में लाना है। यह अभियान महिलाओं के नेतृत्व को न केवल पहचान देता है, बल्कि उन्हें संगठित और प्रशिक्षित करके राजनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी संस्थानों में पूरा हक मिलना चाहिए। बैठक में इस बात पर गहन चर्चा हुई कि कैसे शक्ति अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए और उन महिलाओं को इस आंदोलन से जोड़ा जाए जो राजनीति में रुचि रखती हैं, संघर्षरत हैं और नेतृत्व करना चाहती हैं। साथ ही ‘शक्ति क्लब’ के गठन और संचालन के बारे में भी योजनाएं बनाई है। इससे राज्य में महिला नेतृत्व को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके।बैठक में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे भारतीय युवा कांग्रेस के शक्ति अभियान को हरियाणा में सफल बनाएंगे और इसे प्रदेश की हर महिला तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर कैलाशो देवी, मंजू रानी, ममता रानी, किरण, सुमन देवी लाडवा, दिनेश, कृष्णा, गीता, सुलोचना, हितेश रानी, नीलम, कांता, कौशल्या, ज्योति, सोनिया, शोभा, नवीन, सुरेन्द्र कौर आदि अनेक महिलाओं ने बैठक में भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर