माता कुष्मांडा का हुआ विधि-विधान से पूजा-अर्चना

रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची के मंदिरों और विभिन्न पूजा पंडालों एवं स्थानीय लोगों के घरों में गुरुवार को नावरात्रि के चौथे दिन नौ दुर्गा के चौथे रूप मां कुष्मांडा का विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।

रांची के मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, बकरी बजार स्थित नवयुवक संघ, राजस्थान मित्र मंडल, जिला स्कूल मैदान में बने रामलला दुर्गा पूजा समिति, कोकर स्थित कोकर दुर्गा पूजा समिति, कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति, अरगोडा स्थित अरगोडा दुर्गा पूजा समिति सहित विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप की विधिवत पूजा की गई। इसके अलावा आम लोग भी घर में कलश स्थापना कर नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बेलवरण 28 सितंबर (षष्ठी तिथि) किया जाएगा। वहीं 30 सितंबर को महाअष्टामी का पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद एक अक्टूबर को नवमी और दो अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

   

सम्बंधित खबर