सीमांत गांव कड्याला में भव्य योग सत्र आयोजित, विद्यार्थियों व जवानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

Grand yoga session organized in the border village of Kadyala.


कठुआ, 18 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में प्री-इवेंट गतिविधियों के तहत तहसील हीरानगर के सीमांत गांव कड्याला स्थित सरकारी हाई स्कूल में भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया।

डीसी कठुआ राजेश शर्मा एवं निदेशक आयुष डॉ. अजय कुमार टिक्कू के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, स्थानीय लोगों, बीएसएफ जवानों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह ने कहा कि योग शारीरिक मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत प्रभावी माध्यम है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। वहीं जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने योग को समग्र स्वास्थ्य का आधार बताते हुए इसे जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग अभ्यास करने और 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने का संकल्प लिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर