घाट नहाने गया पौत्र गोमती में डूबा,तीन अन्य किशोरों को लोगों ने बचाया

घाट नहाने गया पौत्र गोमती में डूबा,तीन अन्य किशोरों को लोगों ने बचाया,मचा कोहरामघाट नहाने गया पौत्र गोमती में डूबा,तीन अन्य किशोरों को लोगों ने बचाया,मचा कोहराम

जौनपुर ,13 अक्टूबर (हि.स.)। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पम्प कैनाल के पास गोमती नदी में रविवार सुबह को दादी की मौत पर घाट नहाने गया 14 वर्षीय पौत्र गोमती नदी में डूब गया।नदी में डूब रहे तीन अन्य किशोरों को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। लेकिन वह डूब गया। लोगों द्वारा अभी भी खोजबीन जारी है। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी धुरेन्द्र सिंह की माता प्रभावती सिंह पत्नी स्वर्गीय राधेमोहन सिंह का तीन अक्टूबर को निधन हो गया था।उनके निधन के बाद घाट नहाने का काम गोमती नदी में हो रहा था।दादी के घाट नहाने के लिए नितिन भी गया था।उसी दौरान नितिन सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह अपने हमउम्र चार-पांच लड़कों के साथ नदी में नहाने लगा।देखते ही देखते उक्त चारों किशोर नदी में डूबने लगे।वहां मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए तीन किशोरों को बचा लिया,परन्तु नितिन का कहीं पता नहीं चल सका।लोग लगातर प्रयास कर रहे हैं।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने गोताखोरों को बुलवाकर नितिन की खोजबीन में लगे हैं।हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।कई टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

   

सम्बंधित खबर