गुरुग्राम: सामान गबन के आरोपियों से 752 मोबाइल व 5 एलईडी बरामद

-गबन करने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया काबू

-एक कंपनी का सामान डिलिवरी करते थे, उसी सामान में किया गबन

गुरुग्राम, 12 अगस्त (हि.स.)। एक कंपनी के सामान की डिलीवरी करने वालों ने ही सामान में गबन कर डाला। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। गबन के 3 आरोपियों को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-37 में शिकायत देकर कहा था कि उनकी कंपनी की गाड़ी के चालक व वेंडर द्वारा गाड़ी से सामान का गबन किया गया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। अपराध शाखा पालम विहार की पुलिस टीम ने 3 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान घनेंद्र निवासी जियानगला जिला संभल (उत्तर-प्रदेश), अशोक कुमार निवासी संतकपुरवा जिला अमेठी (उत्तर-प्रदेश) व अमरपाल निवासी फरीदपुर जिला संभल (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जा से 752 मोबाइल फोन व 5 एलईडी टीवी बरामद की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर हरियाणा / SANJEEV SHARMA

   

सम्बंधित खबर