गुरुग्राम: अपराध शाखा के मुख्य सिपाही पर ताना तमंचा और छुड़ा लिया बदमाश
- Admin Admin
- Aug 02, 2025
-पुलिस से अपराधी को छुड़ाने का घटना से पुलिस विभाग में हडक़ंप
गुरुग्राम, 2 अगस्त (हि.स.)। अवैध हथियार के साथ बदमाश को पकडऩे वाले सादी वर्दी में मुख्य सिपाही से तमंचे के बल पर बदमाश को उसका साथी छुड़ा ले गया। इस घटना से पुलिस विभाग में हडक़ंप मचा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-10 अपराध शाखा के मुख्य सिपाही दलजीत सिंह को सूचना मिली थी कि शुक्रवार की रात को ब्रिस्टल चौक के पास शाही चिकन कॉर्नर पर अपाचे बाइक पर दो युवक आएंगे। उनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं। मुखबिर की सूचना पर मुख्य सिपाही दलजीत सिंह रात 11 बजे बदमाश को पकडऩे गए थे। रात 11 बजकर 10 मिनट पर एक अपाचे बाइक उस दुकान के पास आकर रुकी, जिसकी सूचना मुखबिर ने दी थी। मुखबिर वहां मौजूद था। उसने मुख्य सिपाही को इशारा किया कि एक के पास अवैध पिस्टल है।
मुख्य सिपाही ने अपाचे बाइक सवारों से पूछताछ की गई। दलजीत सिंह के अनुसार जब वह बाइक सवारों से पूछताछ कर रहा था तो वे मौके से भागने लगे। उसने पीछा करके पकड़ लिया। इसी बीच उसके साथी ने उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उसे लगी नहीं। उसे एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने उस पर पिस्टल तानी। मुख्य सिपाही की गिरफ्त में आरोपी ने कहा कि मार दे गोली। दूसरे बदमाश ने आगे बढक़र उसकी छाती पर पिस्टल तान दी। गिरफ्त में बदमाश ने कहा कि ये ऐसे नहीं मानेेगा, गोली मार दे।
मुख्य सिपाही का कहना है कि उसका मनोबल मजबूत रहा और वह डरा नहीं। उसने खुद को पुलिस स्टाफ बताया और हवा में फायरिंग कर दी। तब तक भी उसे बदमाश को नहीं छोड़ा तो उसे मुख्य सिपाही की छाती पर पिस्टल तान दी। सादी वर्दी में मुख्य सिपाही ने बदमाश से कहा कि मैं पुलिस स्टाफ से हूं। मुझे गोली मत मारो। बदमाश ने फिर से हवा में फायरिंग की और वह साथी बदमाश को छुड़ा ले गया। मुख्य सिपाही की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस थाना प्रभारी राजेश के मुताबिक मुख्य सिपाही की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर



