गुरुग्राम: नवीन गोयल के समर्थन में आए भाजपा के अनेक कार्यकर्ता

-नवीन गोयल ने किया सभी का स्वागत, जीत करेंगे सुनिश्चित

-नवीन गोयल का बढ़ता कारवां उनकी जीत की है रणभेरी

गुरुग्राम, 26 सितंबर (हि.स.)। नवीन गोयल भले ही निर्दलीय प्रत्याशी हों, लेकिन उनके समर्थन में आ रहे आम और खास लोगों से बढ़ता उनका कारवां बढ़ता ही जा रहा है। यह समर्थन नवीन गोयल की जीत की रणभेरी भी कहा जा सकता है। राजनीतिक गलियारों और आम जनता में अब यही चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं कि नवीन गोयल मजबूत प्रत्याशी के रूप में पहले नंबर पर हैं। गुरुवार को ऐसे कार्यकर्ताओं ने नवीन गोयल को समर्थन दिया, जो भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे थे। इनमें बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख समेत कई स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे।

यहां सेक्टर-17 स्थित श्री माधव सेवा केंद्र में प्रेस कांफ्रेंस में निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल को भाजपा छोडक़र आए भाजपा अर्जुन मंडल, महिला मंडल प्रमुख सोनिया गोयल, शक्ति केंद्र प्रमुख विजय गोयल, दलीप ङ्क्षसह सीए, बूथ अध्यक्ष सूरज भान, रूप सिंह बघेल, मंडल सचिव लक्की सिंह, ब्रह्म कागड़ा, कुलदीप, जुगेश सारवान, संजय बालगुहेर, विनोद बालगुहेर, नंदू प्रधान, सुनीता, सुषमा, ललित, बूथ अध्यक्ष गौरव, सौरभ, दीपक सारवान, अरुण सारवान, सतीश भूषण ने समर्थन दिया। शक्ति केंद्र प्रमुख गुलशन, बूथ अध्यक्ष राहुल, हरीश, बाली, चमेली देवी, ओमवती देवी, शक्ति केंद्र प्रमुख प्रवीनलता सारवान, बूथ अध्यक्ष साहिल सारवान, ब्रह्म प्रकाश, चंद्रभान बागड़ी, पूर्व सचिव रमेश, साहिलत, विक्रांत, जतिन, चेतन, राजेंद्रा पार्क महिला प्रमुख नीलम डीका, दीपक, कृष्ण, बूथ अध्यक्ष अनिल चकरपुर, विकास, बिट्टू चकरपुर, सुमन चकरपुर, चकरपुर बूथ अयध्क्ष एवं पन्ना प्रमुख राजेश, राकेश, अशोक व सुनील ने नवीन गोयल को अपना समर्थन देते हुए उन्हें ऐतिहासिक वोटों से विजयी दिलाने की शपथ ली।

सभी का स्वागत करते हुए नवीन गोयल ने कहा कि वे पहले भी समाज के सभी लोगों को सम्मान देते रहे हैं। आगे भी उनका सम्मान बराबर का रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में मात्र 8 दिन बाकी हैं। गुरुग्राम की देवतुल्य जनता चुनाव में इस बार नया इतिहास बनो को तैयार है। आने वाली 5 अक्टूबर को गुडग़ांव विधानसभा के मतदाता कांच के गिलास पर वोट देकर गुडग़ांव के विकास की नई गाथा लिखने की शुरुआत करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर हरियाणा

   

सम्बंधित खबर