गुरुग्राम: सफल किडनी प्रत्यारोपण पर डॉक्टरों ने मरीज के साथ काटा केक
- Admin Admin
- Apr 22, 2025

गुरुग्राम, 22 अप्रैल (हि.स.)। यहां एक पत्नी द्वारा अपने पति को दी गई किडनी के सफल प्रत्यारोपण पर डॉक्टर्स ने मरीज के साथ केक काटा। मरीज के स्वस्थ व लंबा जीवन होने की कामना की। पार्क हॉस्पिटल सेक्टर 47 में यह सफल किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हुआ। डॉक्टर सुरजीत और डॉक्टर वसीम की टीम ने शंकर लाल भट्ट का ऑपरेशन किया, जिसमें उनकी पत्नी लीला देवी ने अपनी किडनी दान की। ऑपरेशन के बाद पेशेंट को मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज के समय हॉस्पिटल के सीईओ डॉक्टर प्रेम कक्कड़ और सीओओ भावना उपस्थित थे। पेशेंट के परिवार के सदस्य, सुनील भट्ट, विकास भट्ट, इशांत भट्ट और पूजा भट्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने केक काटकर पेशेंट के स्वस्थ होने का जश्न मनाया। डॉक्टर सुरजीत ने बताया कि 7-8 घंटे के ऑपरेशन के बाद पेशेंट और डॉनर दोनों को होश आया। सर्जरी सफलतापूर्वक हुई। पेशेंट ने हॉस्पिटल स्टाफ और डॉक्टर सुरजीत, डॉक्टर वसीम की टीम को धन्यवाद दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर