गुरुग्राम: ऑटो व कैंटर की टक्कर से महिला घायल, चालक फरार

-हयातपुर से सेक्टर-7 मानेसर जा रही थी महिला

गुरुग्राम, 29 मई (हि.स.)। सती चौक गांव बढ़ा के पास तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला घायल हो गई, जबकि कैंटर चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना खेडक़ी दौला में दी शिकायत में चंचल पत्नी राहुल, निवासी बी-10 सर्वेंट क्वार्टर लारी पुसा सेंट्रल दिल्ली ने बताया कि 26/27 मई की रात करीब 12 बजे वह अपने परिवार के साथ भाई देवेन्द्र के ऑटो रिक्शा में हयातपुर सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर जा रही थी। वह पति की बर्थडे पार्टी मनाने जा रही थी। जब वे सती चौक गांव बढ़ा गुरुग्राम के पास पहुंचे तो पीछे से कैंटर चालक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया और ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैंटर चालक वाहन मौके पर छोडक़र फरार हो गया। हादसे में चंचल को चोट आई और वह आर्वी अस्पताल सेक्टर-90 गुरुग्राम में इलाज करा रही हैं। 27 मई को पुलस आर्वी अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने 28 मई को चंचल को अस्पताल में चंचल ने पुलिस को लिखित बयान दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल भीम सिंह का कहना है कि फरार कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

   

सम्बंधित खबर