गुरुग्राम: शेयर में ठगी के लिए खाता बेचने का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में ठगी के लिए बैंक खाता बेचने का आरोपी।


33.55 लाख की ठगी में बैंक खाता छह प्रतिशत कमीशन पर बेचा था

गुरुग्राम, 07 जुलाई । थाना साइबर दक्षिण गुरुग्राम पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

छह अगस्त 2025 को थाना साइबर दक्षिण में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि शेयर्स में इन्वेस्टमेंट करवाने के नाम पर उससे 33 लाख 55 हजार रुपए की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

प्रबंधक थाना साइबर अपराध दक्षिण की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में चेतन सूर्यकांत जगताप निवासी उल्हासनगर, जिला ठाणे महाराष्ट्र को छह जुलाई 2026 को मुंबई से प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 25 लाख 70 हजार रुपए सीधे आरोपी चेतन जगताप के नाम के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बैंक खाता चार प्रतिशत कमीशन पर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामला अनुसंधानाधीन है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर