गुवाहाटी के पार्कों और पर्यटन स्थलों के प्रवेश शुल्क में वृद्धि

गुवाहाटी, 05 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी नगर प्रशासन ने शहर के विभिन्न पार्कों, उद्यानों और पर्यटन स्थलों के प्रवेश शुल्क में संशोधन किया है। नई दरें रविवार से प्रभावी हो गई हैं।

नई दरों के अनुसार, सती राधिका शांति उद्यान में प्रवेश के लिए अब 60 रुपये, पानबाजार स्थित ब्रह्मपुत्र रिवर फ्रंट के लिए 60 रुपये, नेहरू पार्क के लिए 30 रुपये, ब्रह्मपुत्र रिवर हेरिटेज सेंटर के लिए 150 रुपये तथा श्रद्धांजलि कानन के लिए 30 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार, पानबाजार रोपवे की सवारी के लिए अब 250 रुपये का शुल्क देना होगा। संशोधित शुल्क रविवार से लागू हो गया है।

-----------

   

सम्बंधित खबर