गंगा दशहरा के मद्देनजर रूट डायवर्ट, तीन दिन तक हाईवे पर भारी वाहन रहेंगे बंद

मुरादाबाद, 22 जून (हि.स.)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के मद्देनजर मुरादाबाद यातायात पुलिस के निर्देश पर आज साेमवार से तीन दिन के लिए रूट डायवर्जन लागू हो गया। इस फैसले के अनुसार दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार की रात्रि 12 बजे तक भारी वाहन नहीं चलेंगे।

पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 24 जून को गंगा दशहरा (गंगा दशमी) पर बृजघाट गंगा (गढ़मुक्तेश्वर) में हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। बृजघाट में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। इसीलिए तीन दिन हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। इस बदले मार्ग से ही चलाया जाएगा।

एसपी ट्रैफिक के अनुसार मुरादाबाद से मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाला भारी एवं हल्के मालवाहक वाहन मुरादाबाद पुराना टोल से चंदौसी कट से गागन तिराहा से संभल कट अंडर से मैनाठेर रोड से सिरसी से चंदौसी चौराहा संभल होकर चौधरी सराय चौकी संभल से वाया गवां रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

मुरादाबाद से बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी एवं हल्के मालवाहक वाहन मुरादाबाद से मेरठ बिजनौर, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया- टीएमयू अंडरपास, शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर होते हुए मेरठ एवं मुजफ्फरनगर जाएंगे।

रामपुर से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले भारी और हल्के मालवाहक वाहन रामपुर से आने वाले वाहन शाहबाद, बिलारी से चंदौसी होकर बहजोई लहरावन कट से गंगा एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

रामपुर से अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात बहजोई-धनारी- इंद्रा चौक बबराला नेहरू चौक गुन्नौर नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

------------

   

सम्बंधित खबर