सीयू के डॉ. सचिन उपमन्यु डब्ल्यूआईआई सोसाइटी के सदस्य नामित
- DSS Admin
- Jun 30, 2026
धर्मशाला, 30 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़ के पादप विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सचिन उपमन्यु को वन्यजीव संस्थान भारत (डब्ल्यूआईआई) सोसाइटी का तीन वर्ष की अवधि के लिए सदस्य नामित किया गया है।
वन्यजीव संस्थान भारत (डब्ल्यूआईआई), देहरादून वन्यजीव अनुसंधान, जैव विविधता संरक्षण, क्षमता निर्माण तथा नीतिगत सहयोग के लिए समर्पित देश का एक अग्रणी राष्ट्रीय संस्थान है। डब्ल्यूआईआई सोसाइटी संस्थान की सर्वोच्च शासी निकाय है, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित नीति-निर्माता, संसद सदस्य, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, प्रख्यात वैज्ञानिक, शिक्षाविद् तथा संरक्षण विशेषज्ञ शामिल हैं। डॉ. उपमन्यु को प्रख्यात शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक श्रेणी के अंतर्गत अनुसंधान, उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक नवाचार तथा सतत विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नामित किया गया है।
उधर विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. सचिन उपमन्यु को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय सततता और वैज्ञानिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिए वन्यजीव संस्थान भारत के मिशन में उनके सफल एवं सार्थक योगदान की कामना की है।

