इतिहास और अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 28 जून को
- DSS Admin
- May 29, 2026
हमीरपुर, 29 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोड-26025 के तहत इतिहास के शिक्षकों और पोस्ट कोड-26030 के तहत अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन दोनों श्रेणियों के पदों की परीक्षा 28 जून को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।
---------------

