रिहायशी इलाके से हैंड ग्रेनेड बरामद

सिलीगुड़ी, 04 अप्रैल (हि. स.)। प्रधान नगर थाना अंतर्गत चंपासारी से भारतीय सेना ने एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। इधर रिहायशी इलाके से हैंड ग्रेनेड बरामद होने सनसनी मच गई।

सूत्रों के अनुसार, प्रधान नगर थाना की पुलिस को फोन पर बताया गया कि चारदीवारी के अंदर चंपासारी स्थित पवित्र नगर इलाके में चारदीवारी के अंदर एक हैंड ग्रेनेड देखा गया है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने भारतीय सेना को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही भारतीय सेना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया।

सेना एक महिला अधिकारी ने बताया कि यह हैंड ग्रेनेड काफी पुराना है। यह एक्टिव हो सकता है। हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इधर, यह हैंड ग्रेनेड इस चारदीवारी के अंदर कैसे पहुंची प्रधान नगर थाने की पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर