हरियाणा सरकार की योजनाएं गरीबों और किसानों के लिए वरदान हैं- श्याम सिंह राणा
- Sunny Kumar Kumar
- Jun 15, 2025
.jpeg)
चंडीगढ़ , हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर जिला के गांवों संधाली, मॉडल टाऊन करहेड़ा, बहादुरपुर, पांसरा व कलानौर का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान श्री राणा ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरियों में मिल रहा है। महिलाओं को पहली बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये की राशि किसानों के खातों में हर महीने दी जाती है। एमएसपी को हर साल बढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से हरियाणा सरकार का उद्देश्य हर गांव में स्टेडियम बनवाना और खेल-कूद का सामान पहुंचाना है और खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हर जिला में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों में बिना खर्ची-बिना पर्ची के लोगों को नौकरियां मिली हैं और नौकरियों में पारदर्शिता बढ़ी है।