एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

भागलपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। जिले के अकबरनगर थाना अंतर्गत एक युवक को 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को विधि व्यवस्था डीएसपी ने दी।

डीएसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी, छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में बीते गुरुवार को अकबरनगर थानाध्यक्ष छापेमारी के लिए दल-बल के साथ निकले थे। इसी बीच नवनिर्माणाधीन फोरलेन श्रीरामपुर के फ्लाई ओवर के पास से एक युवक लक्की राय उर्फ लक्की कुमार को एक देशी लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी दल में रोहित रितेश थानाध्यक्ष अकबरनगर, पुलिस अवर निरीक्षक रामाशिष कुमार और सशस्त्र बल अकबरनगर थाना शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

   

सम्बंधित खबर