भारत की विजय और अखंड भारत दर्शन की कामना को लेकर दी आहुतियां, हुआ बगलामुखी हवन

चित्तौड़गढ़, 9 मई (हि.स.)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इसके बाद भारत की और से दिए मुंह तोड़ जवाब की देश में हर तरफ प्रशंसा हो रही है। वहीं देश की विजय और आतंक के खात्मे को लेकर प्रार्थना का दौर भी है। विभिन्न स्थानों पर अभिषेक और पूजा का दौर है। चित्तौड़गढ़ में भी जिला मुख्यालय पर स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक किया गया। साथ ही भारत की विजय, अखंड भारत दर्शन एवं सैनिकों की रक्षा के लिए कामना की गई।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर स्थित श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर पर श्री महंत चंद्रभारती महाराज के सानिध्य में हवन और अभिषेक कर देश की विजय के लिए कामना की है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और अखंड भारत के दर्शन के लिए आहुतियां दी। श्रीमहंत ने बताया कि पाकिस्तान ने जो आतंक मचा हुआ है उसे लेकर भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। सेना की और से चलाए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए और अखंड भारत के दर्शन के लिए श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर की ओर से विजय हवन यज्ञ किया। अपने जांबाज सैनिकों का हौसला बुलंद करने के लिए शक्ति केंद्र मां बगलामुखी, मां प्रतिज्ञा देवी के शाबर मंत्र से और विश्व कल्याण की कामना के लिए आहुतियां देकर आह्वान किया। यज्ञ में महामृत्युंजय मंत्र की आहुति, मां बगलामुखी मां प्रत्यंगिरा देवी के शाबर मंत्र से आहुति प्रदान दी। इस दौरान आचार्य श्रवण सामवेदी शास्त्री, पंडित विष्णु शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा, कालू शर्मा, दीपक शर्मा, प्रकाश शर्मा, जुगल किशोर व्यास, छीतरमल शर्मा, गोपाल शर्मा मुरलीधर शर्मा आदि ब्राह्मणों ने महा मृत्युंजय मंत्र की आहुति प्रदान की। साथ ही हजारेश्वर महादेव का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फलों के रस से रुद्राभिषेक किया गया। इसमें गाय के 21 लीटर दूध से महादेव को रुद्री पाठ सुनाई। इसके अलावा भगवान महादेव से प्रार्थना की कि देश के सैनिकों की रक्षा हो और कुछ नहीं बिगड़े। साथ ही पूरे देश में शांति आ जाए। अभी भारत-पाकिस्तान के बीच जो हालात बने हैं, वह शांत होकर भारत की विजय हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

   

सम्बंधित खबर