श्रीनगर में और लाल हुए सूर्य देव, 132 वर्षों में टूटा रिकॉर्ड

जम्मू। मानसून की सक्रियता अभी तक जम्मू कश्मीर में कुछ खास नहीं नजर आ पा रही है। नतीजतन लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू संभाग के साथ ही कश्मीर घाटी में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। यहां तापामान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन में सबसे गर्म रात है। तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था और पिछले 132 वर्षों में तीसरा सबसे अधिक तापमान रहा। यह जानकारी स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता की तरफ से दी गई है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 2021 को दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, 21 जुलाई 1988 को अब तक का सबसे अधिक तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था और पिछले 132 वर्षों में तीसरा सबसे अधिक तापमान रहा। यह जानकारी स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता की तरफ से दी गई है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 2021 को दूसरा सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, 21 जुलाई 1988 को अब तक का सबसे अधिक तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

   

सम्बंधित खबर