सुपौल में बंद कमरे से नाबालिग बरामद, मां को बेचने का आरोप

Human trafficking

सुपौल, 30 जून (हि.स.)। सुपौल शहर के कृष्णापुरी वार्ड-4 से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक नाबालिग बच्ची को बंद कमरे से बरामद किया गया है।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और दो बेटियां जुलाई 2025 से लापता थीं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छोटी बच्ची को भी एक बंद कमरे से बरामद कर लिया।

बरामद बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसे करीब एक वर्ष तक कमरे में बंद कर रखा गया और उसकी मां को बेच दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।

फिलहाल दोनों बच्चियों का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

   

सम्बंधित खबर