अनूपपुर: दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पति एवं सास गिरफ्तार, भेजे गये जेल

अनूपपुर, 03 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली ने नवविवाहिता 21 वर्षीय हेमा वंशकार पत्नी राज वंशकार निवासी वार्ड न. 14 पुरानी बस्ती अनूपपुर की 13 मई को घर पर संदिग्ध मृत्यु के प्रकरण में मृतिका के पति राज वंशकार और सास ज्योति वंशकार को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि 13 मई को हेमा वंशकार निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर को घर में फांसी लगा लेने पर मृत अवस्था में जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लाये जाने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में मर्ग धारा 194 बी.एन.एस.एस. पंजीबद्ध कर नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु की जांच प्रभारी एसडीओपी अनूपपुर द्वारा की गई।

जांच में मृतिका के मायके पक्ष के गवाहों ने शादी के बाद से मृतिका हेमा वंशकार के पति राज वंशकार पुत्र श्रवण वंशकार एवं सास ज्योति वंशकार पत्नी श्रवण वंशकार के द्वारा दहेज के रूप में 02 लाख रूपये तथा मोटर सायकल की मांग कर हेमा वंशकार को लगातार पेरशान किया गया, तथा दहेज न देने पर, गाली गलौज कर, मारपीट करना बताया गया। हेमा वंशकार की शादी के सात वर्ष के अन्दर संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु होना पाया गया जो आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 85, 80(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 का अपराध हैं जिस पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। बुधवार की सुबह एसडीओपी एवं टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक शिवशंकर, महेन्द्र सिहं, खेमराज मार्को, महिला आरक्षक कविता विकल की टीम के द्वारा मृतिका के पति राज वंशकार एवं सास ज्योति वंशकार को गिरफ्तार किया गया है।

   

सम्बंधित खबर