कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सरकार और संगठन के बीच सेतु की निभाऊंगा भूमिका : शिवराम सिंह
- Admin Admin
- Mar 18, 2025

कानपुर, 18मार्च (हि. स.)। कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। कार्यकर्ता पार्टी की जमा पूंजी हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां एवं नीतियों को घर-घर तक पहुंचाता हैं। पार्टी के संकल्प मेरा बूथ सबसे मजबूत को साकार करने के लिए पार्टी के बूथ अध्यक्षों के प्रस्ताव पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। यह बातें मंगलवार को भाजपा कार्यालय दक्षिण में दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने शिवराम सिंह ने कही।
उन्होंने बताया कि कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने से पहले सुन्दरकाण्ड पाठ, भजन, पूजन के साथ कार्यकाल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने के लिए सरकार और संगठन के बीच सेतु की भूमिका निभाऊंगा। जनता कार्यकर्ताओं को सरकार का नुमाइंदा मानती है और शिकायत व धन्यवाद भी कार्यकर्ताओं को देती है। सरकार आपकी है इसलिए सरकार की प्रशंसा करें। हम सब मिलकर काम करेंगे। कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करूंगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पं बालचंद्र मिश्र, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, कौशल किशोर दीक्षित,राधे श्याम पांडेय, सदस्य राज्य महिला आयोग अनीता गुप्ता , रघुनंदन भदौरिया, राजन चौहान, राम बहादुर यादव, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, वंदना गुप्ता, अनुराग शुक्ला, रमाकांत शर्मा, मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद