कारगिल के पार्षदों ने प्रशासनिक कामकाज को लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए अविश्वास प्रस्ताव किया प्रस्तुत
- DSS Admin
- May 14, 2026
करगिल, 14 मई (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कारगिल के पार्षदों ने गुरुवार को प्रशासनिक कामकाज को लेकर और एलएएचडीसी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए एलएएचडीसी कारगिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि मामले को एलएएचडीसी अधिनियम में निर्धारित कानूनी ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के अनुसार निपटाया जाए।
एलएएचडीसी कारगिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले को एलएएचडीसी अधिनियम और लागू नियमों के प्रावधानों के अनुसार ही निपटाया जाएगा।

