आईपीयू के एमबीए एवं एमसीए प्रोग्राम की पहली काउंसलिंग में नौ जुलाई तक भागीदारी का अवसर
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.)। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमबीए एवं एमसीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए हो रही पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में 9 जुलाई तक भागीदारी की जा सकती है।
आईपीयू कार्यकाल ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि 9 जुलाई तक काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के अलावा भरे हुए फॉर्म में संशोधन, दस्तावेज अपलोड एवं विकल्प चयन भी किया जा सकता हैं।
एमबीए के लिए कैट 2025, सीमैट 2026 एवं सीईटी के सफ़ल उम्मीदवार जिन्होंने इस काउंसलिंग के लिए पूर्व में पंजीकरण कर रखा है काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
उसी तरह एमसीए के लिए निमसेट 2026 एवं सीईटी 2026 के सफ़ल उम्मीदवार जिन्होंने इस काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर रखा है काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
---------------

