बिहार को मिले विशेष का राज्य का दर्जा : जाकिर अनवर

फारबिसगंज/अररिया, 13 अगस्त (हि.स.)। बिहार को विशेष दर्जा की मांग को लेकर अररिया कांग्रेस पार्टी ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ता के साथ बैठक की। अररिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें जिला प्रभारी, कटिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम राय व अररिया विधायक आबीदुर्रहमान मौजूद थे।

इस मौके पर जिला प्रभारी प्रेम राय ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य डॉ अखिलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा को लेकर बैठक व प्रेस वार्ता की गयी। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ हमेशा भेदभाव हुआ है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देकर केंद्र सरकार ने ठगने का काम किया है जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार 15 साल से मुख्यमंत्री हैं। जबतक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करती रहेगी।

अररिया विधायक आबीदूर्रहमान ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। लूट-डकैती व हत्या से बिहार के लोग दहशत में हैं। ऐसी स्थिति है मानो यहां प्रजातंत्र नहीं, बल्कि पदाधिकारी तंत्र है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक सह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर ने कहा कि आज पूरा बिहार मानो भ्रष्टाचार, लूट,ड कैती व बलात्कार का अड्डा बना हुआ है। बिजली की समस्या से पूरा जिला जूझ रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / Prince Kumar / चन्द्र प्रकाश सिंह

   

सम्बंधित खबर