केसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष मुबीन अहमद शाह की अचल संपत्ति 2020 के एक मामले के संबंध में जब्त
- DSS Admin
- Jul 01, 2026
श्रीनगर, 01 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) शाखा ने बुधवार को कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष मुबीन अहमद शाह की अचल संपत्ति को 2020 की एक एफआईआर के संबंध में जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके की एक टीम ने श्रीनगर के डलगेट स्थित बुचवारा में शाह के आवास पर छापा मारा जहां राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में कुर्की की कार्यवाही की गई।
जब्त की गई संपत्ति में एस्टेट बुचवारा में स्थित 12 मरला जमीन शामिल है।
उन्होंने बताया कि केसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शाह दिसंबर 2019 से अपने परिवार के साथ मलेशिया में रह रहे हैं। यह कुर्की पुलिस स्टेशन सीआईके में दर्ज एफआईआर संख्या 07/2020 की जांच के तहत की गई है। अधिकारियों ने मामले के बारे में तत्काल कोई और जानकारी नहीं दी।
---------------

