नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में कांग्रेस की लीलेश सुरेश साहू 1134 वोटों से जीती
- Admin Admin
- Feb 15, 2025

धमतरी, 15 फ़रवरी (हि.स.)। धमतरी जिले के नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में कांग्रेस की लीलेश सुरेश साहू 1134 वोटों से जीती। नगरीय निकाय चुनाव के तहत नगर पंचायत मगरलोड में 89.74 मतदान हुआ था, जिसमें नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी के 4470 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग में रूखा गया था। मतों की गिनती 15 फरवरी की सुबह नौ बजे स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई।
मतगणना में आए रिजल्ट के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी लीलेश सुरेश साहू को 2651 वोट और भाजपा प्रत्याशी कविता भवानी यादव को 1517 वोट प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राधा सोनवानी को 176 वोट व नोटा में 43 वोट मिला है। इस प्रकार नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में काग्रेस प्रत्याशी लीलेश सुरेश साहू 1134 वोट से विजयी रहे और नगर पंचायत अध्यक्ष बन गई। उल्लेखनीय है कि लीलेश सुरेश साहू पूर्व में भी 2010 से 2015 में नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी में अध्यक्ष पद पर रह चुकी है।
भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी नहीं जीत पाए कोई भी वार्ड: नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में 15 वार्ड शामिल है, जिसमें से किसी भी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी कविता भवानी यादव को जीत नहीं मिल पाई। सभी वार्ड में देखे तो केवल वार्ड क्रमाक एक में ही दोनों राष्ट्रीय पार्टी 125-125 वोट से बराबर है और निर्दलीय प्रत्याशी को केवल 10 वोट मिले हैं और अन्य 14 वार्डों पर गौर करें, तो सभी में कांग्रेस प्रत्याशी लीलेश सुरेश साहू भारी मतों से विजयी रही। नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में अध्यक्ष पद पर अभी कांग्रेस का ही कब्जा रहा है, जिसमें सर्वप्रथम काग्रेस से सुरेश साहू अध्यक्ष पद में 2008 से 2010 तक रहा। इसके बाद कांग्रेस से लीलेश सुरेश साहू 2010 से 2015 तक अध्यक्ष पद पर रही। फिर कृपाराम साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल किया फिर काग्रेस में शामिल हो गया था, जो 2015 से 2020 तक अध्यक्ष पद का निर्वहन किया। वहीं कांग्रेस से ही नीतू खिलावन साहू ने 2020 से 2025 तक अध्यक्ष पद का कमान संभाला। इस बार भाजपा को कांग्रेस से नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी के अध्यक्ष पद छिनने की बड़ी चुनौती थी, लेकिन भाजपा नाकाम रही है और कांग्रेस को इस बार भी जीत मिली।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा प्रत्याशी यशोदा साहू, वार्ड कमांक दो में निर्दलीय प्रत्याशी बिदम चौहान, वार्ड कमांक तीन में भाजपा प्रत्याशी यादराम गायकवाड, वार्ड क्रमांक चार में निर्दलीय प्रत्याशी तुलसी राजु राव, वार्ड कमांक पांच में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम साहू, वार्ड कमांक छह में निर्दलीय प्रत्याशी अशोक साहू, वार्ड कमांक सात में निर्दलीय प्रत्याशी तामेश्वरी सत्यनारायण साहू, वार्ड क्रमांक आठ में निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वरचंद साहू, वार्ड कमांक नौ में कांग्रेस प्रत्याशी खिलावन साहू, वार्ड कमाक 10 में कांग्रेस प्रत्याशी तिजेश्वरी लोमसिंह साहू को जीत मिली। वहीं वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस प्रत्याशी चेतन बिझेकर, वार्ड क्रमांक 12 में काग्रेस प्रत्याशी सुरेश साहू, वार्ड कमांक 13 में कांग्रेस प्रत्याशी रूखमणी तोरण सिन्हा, वार्ड कमाक 14 में भाजपा प्रत्याशी बिराजो जैयतु साहू व वार्ड कमाक 15 में कांग्रेस प्रत्याशी हिरवानी ठाकुर ने जीत दर्ज की। इस प्रकार नगर के सभी वार्डो में कांग्रेस के सात प्रत्याशी, भाजपा के तीन प्रत्याशी व पांच निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा