भारतीय पारंपरिक उपचार ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में एक नया अध्याय खोल रहा है: शिव प्रकाश

शिव प्रकाश जी का स्वागत करते हो

हरिद्वार, 16 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय पारंपरिक उपचार पद्घति स्वास्थ्य का अनोखा संगम है, जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में समग्र स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक नया अध्याय खोल रहा है।

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्प डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के नवनिर्मित डिवाइन हॉस्पिटल और होलिस्टिक हेल्थ विलेज संयुक्त रूप से प्रकल्प का उद्घाटन किया।

इस मौके पर शिव प्रकाश ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियां गहरी वैज्ञानिक समझ, प्राकृतिक तत्वों के उपयोग और समग्र उपचार पर आधारित थीं। डिवाइन हॉस्पिटल और होलिस्टिक हेल्थ विलेज केंद्र आधुनिक चिकित्सा और भारतीय पारंपरिक उपचार पद्धति स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया आयाम देगा। इस दिशा में मजबूत शोध, वैश्विक सहयोग और गुणवत्ता व सुरक्षा के उच्च मानक स्थापित कर रहा है।

दिव्या प्रेम सेवन मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम और सह अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर