देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक हैं स्वतंत्रता दिवस : शशांक मणि

देवरिया, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औरा चौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, सदर सांसद शशांक मणि, सदर विधायक डा . शलभ मणि त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया ।

इस अवसर पर पूर्व सांसद ने अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में और हर भारतीय नागरिक के जीवन में 15 अगस्त सबसे महत्वपूर्ण दिन हैं।उन्होंने कहा कि

वह दिन हैं जब भारत को 200 सालों की अंग्रेजों की दासता से मुक्ति मिली थी। 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया। हर भारतीय 15 अगस्त के इस खास दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। इस साल भारत की आजादी को 77 बरस पूरे हो गए हैं।

सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हैं और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक हैं। देश को आजाद हुए करीब 8 दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका हैं। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका हैं। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका हैं।उन्होंने कहा कि विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। दुनिया भारत की ओर देख रहीं हैं। आजादी के बाद अपना संविधान, आम चुनाव, पंचवर्षीय योजनाएं, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न बनना, तीनों सेनाओं का ताकतवर व आधुनिक बनना, इसरो, डीआरडीओ, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों की स्थापना, चंद्रयान -3 की सफलता, भारत का पोलियो मुक्त होना, महिला सशक्तिकरण, कोरोना वैक्सीन निर्माण, डिजिटल क्रांति जैसे महत्वपूर्ण पल भारत की विकास यात्रा के अहम पड़ाव हैं।

सदर विधायक डा . शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि 15 अगस्त, 1947 का जिक्र होते ही गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ा हो उठता हैं।

इस ऐतिहासिक अवसर पर हमें एकता, विविधता और प्रगति के उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए शपथ लेना चाहिए, जिनके लिए हमारा देश जाना जाता हैं। हमें आज के दिन संविधान में लिखी बातों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना हैं।जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि

इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी।जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन इनकी बहादुरी, वीरता और शौर्य को नमन करने का दिन हैं । देश के इन स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी को पाने के लिए लंबा संघर्ष किया। अपना पूरा जीवन, पूरी जवानी आजादी को पाने में झोंक दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पाण्डे, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय,जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अजय शाही, अजय कुमार दुबे, नीरज शाही, अभय नाथ त्रिपाठी, निर्मला गौतम, अखिलेश त्रिपाठी, अंकुर राय, विजय पटेल, नागेंद्र तिवारी, प्रभाकर तिवारी, दिनेश शुक्ला, संजय पांडे, वीरेंद्र उपस्थित रहें ।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक / बृजनंदन यादव

   

सम्बंधित खबर