भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने पौधरोपण कर मनाया 64वां स्थापना दिवस

वाराणसी,09 अगस्त (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना 64वां स्थापना दिवस उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया। शहर दक्षिणी विधानसभा के बेनियाबाग स्थित राजनारायण पार्क में जुटे कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया। पदाधिकारियों ने पौधा रोपित करने के बाद पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए युवाओं को प्रेरित करना रहा। पौधारोपण में विजय उपाध्याय, अनुरेश सिंह अन्नू, अनुपम राय, मंगला प्रसाद मिश्रा, शशांक यादव, रोहित चौरसिया, आसिफ आदि शामिल रहे। इसी क्रम में युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर चौकाघाट खजुरी के इंद्रानगर पार्क में पौधारोपण किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा आदि ने भागीदारी की। पर्यावरण सरंक्षण के शपथ के साथ कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी / मोहित वर्मा

   

सम्बंधित खबर