हीरानगर में जनगणना तैयारियों का निरीक्षण, सटीक आंकड़ों पर जोर
- Neha Gupta
- Jun 08, 2026

कठुआ, 08 जून । जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी कठुआ सिद्धार्थ आनंद ने उप-मंडल हीरानगर के अंतर्गत चल रहे फील्ड कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ उप-मंडल जनगणना अधिकारी एवं एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मेला गांव और नगर समिति हीरानगर में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने फील्ड कर्मचारियों से बातचीत कर कार्य की गुणवत्ता और सटीकता का आकलन किया तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान घर-घर सूचीकरण, फील्ड सत्यापन और जनगणना प्रोटोकॉल के पालन पर विशेष जोर दिया गया ताकि आंकड़ों का संग्रहण सटीक और व्यापक हो सके।
निरीक्षण में जिला समन्वयक संजय शर्मा, तहसीलदार हीरानगर अनूप कुमार और कार्यकारी अधिकारी प्रियालक्ष्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फील्ड स्टाफ के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी को निर्धारित समय सीमा में जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।
---------------

