प्रथम उत्कृष्ट विवेचना पुरस्कार से सम्मानित किए गये निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय
- Admin Admin
- Jan 24, 2025
![](/Content/PostImages/797560ed4c651f1e960d1daf83d99a2c_1843379341.jpg)
फतेहपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। जिले के जहानाबाद थाना में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय को थाने में दर्ज मुकदमों की ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ की गई विवेचनाओं के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट विवेचना के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार के तहत उन्हें 50 हजार रुपये व प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा। यह पुरस्कार गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। शुक्रवार को खबर मिलते ही जिले के पुलिस कर्मियों में खुशी का माहौल दिखा।
क्षेत्राधिकारी बिन्दकी सुशील कुमार दुबे ने निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतर कार्यशैली से सम्मान हासिल कर फतेहपुर जनपद की पुलिस का सम्मान बढ़ा कर प्रदेश भर में गौरव प्रदान किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार