दुर्गा पूजा से पहले झामुमो प्रखंड और पंचायत कमेटी का होगा गठन : विनोद

रांची, 13 सितंबर (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय कार्यालय में रांची जिला संयोजक मंडली की बैठक पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई।

बैठक में सांगठनिक समीक्षा करते हुए पार्टी के सुदृढ़ीकरण करने पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर विनोद पांडेय ने कहा कि रांची जिला के जिन प्रखंडों और पंचायतों का गठन नहीं हुआ है, दुर्गा पूजा से पहले उनका गठन करने पर कार्य किया जाएगा। इसके विवरण को लेकर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को सौंपने के लिए निर्देश दिया गया है।

बैठक में जिला संयोजक मंडली प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, जयवंत तिग्गा, बीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सोनू मुंडा और झब्बूलाल महतो सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

   

सम्बंधित खबर