एसएमवीडीयू में इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिताओं का समापन

एसएमवीडीयू में इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिताओं का समापन


जम्मू, 21 मई । श्री माता बैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में बोर्ड फॉर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज द्वारा आयोजित इंटर-हाउस खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के पांच हाउस, अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान 11 विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिनमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर अग्नि हाउस को प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।

इस खेल महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान किया। समापन समारोह में विज्ञान संकाय की डीन प्रो. शारदा एम. पोटुकुची, खेल प्रभारी डॉ. परवेज़ सिंह सलाथिया, एनएसएस अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप शर्मा तथा बीएसए के उपाध्यक्ष डॉ. कमलदीप उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। आयोजन का संचालन खेल कोच बलबीर सिंह की देखरेख में किया गया, जबकि खेल विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

   

सम्बंधित खबर