मुंबई में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मुंबई, 20 जून (हि.स.)। मुंबई में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बीएमसी प्रशासन ने शहर भर में अलग-अलग जगहों पर बड़े पैमाने पर योगा सेशन, अवेयरनेस रैलियां, हेल्थ लेक्चर और खास कार्यक्रमों का आयोजन किया था।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार अतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे शहर में 21 स्पेशल योगा सेशन, 48 योगा अवेयरनेस रैलियां और 58 हेल्थ अवेयरनेस लेक्चर आयोजित किए थे। योगा सेशन में 1,100 से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बीएमसी के 'शिव योगा केंद्र' पहल को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। कुल 111 केंद्रों में 140 नियमित योगा बैच के माध्यम से लगभग 6 हजार नागरिक योग का फायदा उठा रहे हैं। इस पहल की शुरुआत से लेकर अब तक 48 हज़ार से अधिक लोग योग ट्रेनिंग का लाभ उठा चुके हैं। नियमित योग अभ्यास से फिजिकल फिटनेस, मेंटल हेल्थ, फ्लेक्सिबिलिटी, बैलेंस और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। योग तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस साल के 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' के विषय पर स्वस्थ्य, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन के महत्व पर जोर दिया गया था।

कोलीवाड़ा मनपा स्कूल में स्पेशल योगा सेशन आयोजन किया गया। इस सेशन में लोगों को बेहतर फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ और स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में योगा अपनाने का मैसेज दिया गया। इस इनिशिएटिव से कुल 55 लोगों को फायदा हुआ। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर हो रही एक्टिविटीज़ में बड़ी संख्या में हिस्सा लें और योग को अपनी रोज की जीवनशैली का जरूरी हिस्सा बनाएं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून 2026 को बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने मुंबई में अलग-अलग जगहों पर योग सेशन आयोजित किए हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर