जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव से नाैकरशाही पर लगेगा विराम : मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जम्मू और कश्मीर में विधनासभा चुनावों की घोषणा का स्वागत किया है। वहीं, शुक्रवार काे चुनाव आयाेग द्वारा चुनाव की घाेषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साेशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे जम्मू और कश्मीर में नाैकरशाही पर विराम लग जाएगा।

मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां पर आराेप लगाया कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर राज्य प्रशासन को नियंत्रित करना चाहती है, इसलिए जुलाई में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 55 के तहत नियमों में संशोधन करके एलजी को और अधिक अधिकार दिए।अब चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले नौकरशाहों में भी अचानक फेरबदल कर दिया गया।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हाल ही में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है। विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र में जहां 9 जून से 27 आतंकवादी हमलों में 18 सेना एवं सुरक्षा कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। कश्मीरी पंडितों और प्रवासी श्रमिकों को भी वर्षों से लक्षित हमलों का सामना करना पड़ा है। यह बेहद चिंताजनक है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की घाेषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने लोगों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं दिया है। किसान और नौजवान पीड़ित हैं। प्रदेश में बेरोज़गारी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। अनेक भर्ती घोटाले हुए हैं। क़ानून व्यवस्था ठप है। भाजपा ने राज्य के सामाजिक ताने-बाने को विभाजित करना का षड्यंत्र रचा है। यहां कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हरियाणा को एक विश्वसनीय विकल्प दे सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / बिरंचि सिंह / प्रभात मिश्रा

   

सम्बंधित खबर