मुरादाबाद : जैन साध्वियों की संदिग्ध मृत्यु पर जैन समाज में रोष, किया प्रदर्शन

जैन संत सदैव शांति, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलते हैं : अनिल जैन

मुरादाबाद, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार को जैन साध्वियों की संदिग्ध मृत्यु पर जैन समाज ने गहरा रोष जताया। आर्यिका माताओं के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भेजा गया।

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि जैन संत सदैव शांति, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के रीवा में बीती 20 मई को हुई दुखद घटना में जैन साध्वी 105 आर्यिका माता माताजी एवं आर्यिका उपशममति माताजी को एक कार चालक द्वारा टक्कर मारने से दोनों साध्वियों का समाधि देवलोक गमन हो गया। इस घटना से देशभर के जैन समाज में गहरा दुख, आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है।

अनिल जैन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में पूर्व में भी जैन संतों पर अनेक जानलेवा हमले हुए हैं तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कई संतों का देवलोक गमन हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में कर्नाटक में दिगंबर जैन संत आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी की हत्या हुई थी।

आज मुरादाबाद में समस्त जैन समाज श्री श्वेतांबर जैन मंदिर सिविल लाइंस में एकत्र हुए और आर्यिका माताओं को श्रद्धांजलि एवं विनयांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जैन समाज ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित भेजे ज्ञापन में अपनी भावनाओं एवं मांगों से अवगत कराया तथा समस्त जैन संतों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम में बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास की अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन, जैन समाज के मंत्री अरविंद जैन, उपमंत्री समीर जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, महिला जैन समाज की अध्यक्ष नीलम जैन, मंत्री शिखा जैन, अरविंद जैन मानपुर, आशु जैन, मोहित जैन, अशोक जैन, पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री नीरज जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन, महिला जैन समाज रामगंगा विहार की अध्यक्ष सुषमा जैन, श्वेतांबर समाज से राजेंद्र कुमार जैन, विनय जैन सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

-----------

   

सम्बंधित खबर