JAMMU ACCIDENT चिन्नैनी इलाके में एक कार ऊंचाई से गिरी, एक की मौत दो घायल
- editor i editor
- Dec 01, 2024
JAMMU ACCIDENT चिन्नैनी इलाके में एक कार ऊंचाई से गिर गई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मेंं भर्ती करवाया गया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तीन युवक एक कार में सवार होकर जा रहे थे। चिन्नैनी के किथर इलाके में चालक का संतुलन बिगड गया। जिससे की वाहन ऊंचाई से नीचे गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को बाहर निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है। उसकी पहचान दंजय कुमार पुत्र चूनी लाल के रूप में हुई है। बाकी दो का इलाज चल रहा है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।