जौनपुर में रसाेई गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बदलते समय हादसा, पांच झुलसे

गैस सिलेंडर लीकेज में घायल बच्चे हॉस्पिटल मेंगैस सिलेंडर लीकेज में घायल महिला

जौनपुर,04 जून (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में गुरुवार दोपहर रसोई गैस लीक होने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

घायलों में बिजेंद्र यादव (38), उनकी पत्नी अनीता (35), बेटियां वर्तिका (11) और कृतिका (14) तथा बेटा श्रेयांश (8) शामिल हैं। यह सभी घटना के समय रसोईघर में मौजूद थे।बिजेंद्र यादव रसोईघर में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बदल रहे थे। इसी दौरान गैस लीक हो गई। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई, लीक हुई गैस ने आग पकड़ ली। इससे परिवार के पांचों सदस्य झुलस गए। आशंका है कि गैस पहले से ही लीक हो रही थी। घटना के बाद, आनन-फानन में परिवार के सदस्यों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। सभी की हालात स्थिर है। कोई जानमाल की हानि नहीं है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष लाइन बाजार ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल में उपचार के लिय भर्ती कराया गया है। सभी ठीक हैं। घर से सिलेंडर हटा दिया गया है।

   

सम्बंधित खबर